Weather: पिछले दो दिन से ठंड से राहत लेकिन रविवार से फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

नई दिल्ली: उत्तर भारत में मौसम परिवर्तन देखने को मिला है। पिछले दिनों के मुताबिक बीते दो दिनों में ठंडी का प्रकोप थोडा कम देखने को मिला है। इन दिनों ठंडी हवा का से मचे ठिठुरन भी कम हुआ है जिससे लोग राहत भरी सांस ले रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि आगे एक-दो दिन भी मौसम में परिवर्तन रहेगा यानी ठंड का प्रकोप थोड़ा कम देखने को मिलेगा। वहीं, रविवार से ठंड बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को ग्वालियर चंबल संभाग में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। इसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। गुरुवार को जिले में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते ठंड थोड़ी कम हुई है। दतिया का आज न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तपमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंडी हवा में आ रही बाधा दूर होगी। उत्तर से एक बार फिर से ठंडी हवाओं का आना शुरू हो जाएगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में काफी ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *