नई दिल्ली: देश के बडे बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपने लिए छोटी बहू भी ढूंढ लिया। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की आज राधिका मर्चेंट के साथ सगाई हो गई। इसकी जानकारी रिलायंस ग्रुप ने प्रेस रिलीज जारी करके दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, अनंत और राधिका दोनों बचपन के दोस्त है जिनकी राजस्थान के श्रीनाथ जी में दोनों परिवारों और नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में रोका यानी सगाई की रस्में निभाई गईं।
कौन है राधिका मर्चेंट?
जानना तो यह भी दिलचस्प होगा कि इतने बड़े घर की छोटी रानी बनने वाली राधिका आखिर है कौन? दरअसल, मुकेश अंबानी की छोटी बहू भी अपनी लाइफ में काफी सफल है। वे एनकोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट की बेटी और खुद एक प्रतिभाशाली शख्सियत है।
राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ने शास्त्रीय नृत्य और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में अपना नाम बनाया है। 18 दिसंबर, 1994 को मुंबई में उनका जन्म हुआ हैं। राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट देश के सबसे अमीर अरबपतियों में से एक हैं। वीरेन मर्चेंट मुकेश अंबानी के करीबी दोस्त हैं।
राधिका ने मुंबई के कुछ टॉप स्कूलों में पढ़ाई की हैं, जिनमें द कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल और बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। इसी के साथ राधिका मर्चेंट ने अपना इंटरनेशनल लेवल का डिप्लोमा भी पूरा किया। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए राधिका न्यूयार्क चली गईं। उन्होंने न्यूयार्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की डिग्री ली है।
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत लौटने पर, राधिका ने इंडिया फर्स्ट ऑर्गनाइजेशन और देसाई और दीवानजी जैसी कंसल्टिंग फर्मों के साथ इंटर्न के रूप में काम करना शुरू किया। बाद में वह जूनियर सेल्स मैनेजर के रूप में मुंबई स्थित रियल एस्टेट कंपनी इस्प्रावा में शामिल हो गईं। बिजनेस के अपने काम के अलावा, राधिका एक शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं और उन्होंने मुंबई में श्री निभा कला नृत्य अकादमी में गुरु भावना ठाकर के मार्गदर्शन में भरतनाट्यम में आठ साल तक प्रशिक्षण लिया है।