IND vs SL: संजू को संगाकारा का गुरु मंत्र, बोले उन्हें हताश नहीं शात रहने की जरूरत

नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज संजू सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। हालांकि वो वनडे टीम का हिस्सा नही हैं। जहां एक तरफ वो टी20 टीम का हिस्सा बनने से खुश हैं वहीं दूसरी तरफ कम मौके मिलने से निराश भी हैं। संजू आईपीएल की राजस्थान टीम के कप्तान हैं। उन्हें श्रीलंका के पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज और राजस्थान टीम के कोच कुमार संगाकारा ने निराश न होने की सलाह दी है।

श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से 3 मैचो की टी20 शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के लिए संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। उन्हें ऋषभ पंत की जगह टीम में बुलाया गया है जो विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर उपलब्ध होंगे। लंबे समय से संजू सैमसन टीम में अपनी जगह पक्की करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हर बार एक दो मौके के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाता है। संजू के फैंस सोशल मीडिया पर कई बार इसपर नाराजगी जता चुके हैं। वहीं खुद संजू भी इससे कई बार हताश और निराश नजर आते हैं।

संगाकारा का गुरु मंत्र

संजू सैमसन अपने छोटे से इंटरनेश्नल करियर में कई अच्छी पारियां खेली हैं। उन्होंने आईपीएल में कई सारी अच्छी पारियां खेली हैं। राजस्थान रॉयल्स टीम के कोच कुमार संगाकारा ने कप्तान संजू को गुरु मंत्र दिया है। संगाकारा ने ए चैट विद चैंपियंस में स्टार स्पोर्टस से बात करते हुए कहा कि संजू को शांत रहने की आवश्यकता है न कि निराश होने की। उन्होंने यह भी कहा कि, संजू एक बेहतरीन खिलाड़ी है उनके अंदर बहुत प्रतिभा है। श्रीलंका के खिलाफ अपनी प्रतिभा के साथ उन्हें न्याय करने जरूरत है। संगाकारा ने संजू सैमसन को सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की सलाह दी है। संगाकारा ने कहा उन्हें बस चीजों को सरल रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *