पटना: बड़ी खबर सामने आ रही है बिहार के बोधगया से। यहां पर एक दलाई लामा के धार्मिक समागम में अड़चन डालने चीन से पहुंची महिला जासूस की आशंका ख़ुफ़िया एजेंसियों ने जताई थी। इस महिला जासूस को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कालचक्र ग्राउंड से हिरासत में लिया
बोधगया पुलिस ने उस संदिग्ध चीनी जासूस महिला को बोधगया के कालचक्र ग्राउंड के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। उसी जगह पर दलाई लामा हर रोजाना प्रवचन देने आते हैं। बिहार पुलिस के अनुसार, संदिग्ध चीनी महिला का नाम सॉन्ग शियाओलन है।
महिला से जारी है पूछताछ
चीनी महिला 2019 में भी भारत आई थी। लेकिन बाद में वह चीन लौट गई थी। इसके बाद वह दोबारा भारत आई और फिर नेपाल चली गईं। वह नेपाल में कुछ दिन बिताने के बाद बोधगाय पहुंची थी। गया सिटी पुलिस के एसपी अशोक प्रसाद अब संदिग्ध महिला से पूछताछ कर रहे हैं।
यह जताई जा रही थी आशंका
तिब्बत पर कब्जे के बाद से ही चीन ने लगातार दलाई लामा को खारिज करके नया धर्मगुरु बनाने की कोशिशें करता रहा है और चीन की अब नई साजिश का पता चला कि बिहार के बोधगया में दलाई लामा के कार्यक्रम के दौरान एक महिला दलाई लामा की जासूसी करने आई हो सकती है और ऐसा ही हुआ।
स्केच किया था जारी
इन दिनों तिबती महांगुरु दलाई लामा बिहार के तीर्थ स्थल बोध गया के दौरे पर हैं। ऐसे में बिहार पुलिस की और से एक खुफिया अलर्ट और चीन की खुफिया एजेंसी की एक महिला एजेंट का स्केच जारी किया है। दलाई लामा की जासूसी की आशंका जताई गई है, जिसके बाद बोधगया में दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पुलिस को मिला था खुफिया अलर्ट
पुलिस की ओर से चीनी महिला के स्केच के साथ पासपोर्ट नंबर और वीजा के संबंध में भी जानकारी साझा की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उस संदिग्ध चीनी महिला को ढूंढने में जुटी है।
पुलिस ने की आमले की पुष्टि
चीन की इस कथित जासूस महिला का नाम सांग सिओल है। एसएसपी हरप्रीत कौर ने इस बारे में पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध महिला बौद्ध भिक्षु का रूप धारण कर बोधगया पहुंची है। स्केच जारी होने के बाद गया पुलिस काफी अलर्ट है और सघन तलाशी अभियान जारी है।