चंडीगढ़: साल 2022 महज कुछ ही दिनों का मेहमान रह गया। बीतते साल के लिए जहां थोड़ी सी मायुसी हो रही है, तो वहीं आगामी वर्ष 2023 का इंतजार भी लोग पलके बिझाए कर रहे है। अगर साल 2022 की बात करें तो इस साल बहुत से लोगों को सफलता की चाबी हासिल हुई तो वहीं कुछ ऐसे भी है जिन्हे निराशा का सामना करना पड़ा। लेकिन हरियाणा की बात तो हरियाणा से बॉलीवुड में कदम रखने वाले कलाकारों के लिए यह साल गोल्डन इयर साबित हुआ। बहुत से ऐसे स्टारस है जिन्होंने हरियाणा के अलग-अलग राज्यों से बॉलीवुड में कदम रख बड़े स्तर पर अपना और प्रदेश का नाम रौशन किया। बॉलीवुड के लिए साल 2022 कहीं न कहीं बेहद ही खराब रहा। इस साल रिलीज हुई बड़े से बड़े स्टार की हाइएस्ट बजट में बनी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटती दिखाई दी। फिर चाहे वो आमिर खान की फिल्म हो, अक्ष्य की हो या फिर टाइगर सब बॉक्स ऑफिस पर जीरो साबित हुए। बॉलीवुड में लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के ट्रेंड के बीच जानते है कि हरियाणा से बॉलीवुड में कदम रखने वाले कलाकारों के बारे में।
रणदीप हुड्डा, परीणीति चोपड़ा, राजकुमार राव का इस साल रहा अच्छा रहा प्रदर्शन
सबसे पहले बात करते है रणदीप हुड्डा की। हरियाणा के रोहतक जिले में जन्मे रणदीप हुड्डा बॉलीवुड में अच्छा नाम बना चुके है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन इसी साल रिलीज हुई उनकी वैब सीरिज कैट से वो खूब सुर्खियों में आए। लोगों ने इस सीरिज में रणदीप के किरदार को बेहद पसंद किया। वहीं हरियाणा के अंबाला से संबंध रखने वाली परिणीति चौपड़ा की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। इस साल पंजाबी सिंगर हार्दिक पांड्या के साथ उनकी फिल्म कोड नेम तिरंगा ओटीटी पर रिलीज हुई थी। जिसको दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार मिला। अब बात करते है राजकुमार राव की। हरियाणा के गुरूग्राम में जन्मे राजकुमार राव फैंस के दिलों नें एक खास पहचान बना चुके है। इसी साल एक्टर की फिल्म हिट द फर्स्ट रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। लेकिन इस फिल्म में दर्शकों ने राजकुमार के किरदार को खूब पसंद किया।