दलाई लामा के बोध गया दौरे को लेकर ख़ुफ़िया एजेंसी का अलर्ट, चीनी जासूस महिला का जारी किया स्केच

पटना: इन दिनों तिबती महांगुरु दलाई लामा बिहार के तीर्थ स्थल बोध गया के दौरे पर हैं। ऐसे में बिहार पुलिस की और से एक खुफिया अलर्ट और चीन की खुफिया एजेंसी की एक महिला एजेंट का स्केच जारी किया है। दलाई लामा की जासूसी की आशंका जताई गई है, जिसके बाद बोधगया में दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पुलिस को मिला था खुफिया अलर्ट

पुलिस की ओर से चीनी महिला के स्केच के साथ पासपोर्ट नंबर और वीजा के संबंध में भी जानकारी साझा की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उस संदिग्ध चीनी महिला को ढूंढने में जुटी है।

पुलिस ने की आमले की पुष्टि

चीन की इस कथित जासूस महिला का नाम सांग सिओल है। एसएसपी हरप्रीत कौर ने इस बारे में पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध महिला बौद्ध भिक्षु का रूप धारण कर बोधगया पहुंची है। स्केच जारी होने के बाद गया पुलिस काफी अलर्ट है और सघन तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *