मुंबई: हर ढलते हुए समय के साथ तुनिशा शर्मा की आत्महत्या मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। पहले तो तुनिशा शर्मा की मां ने शीजान पर धोखा देने के आरोप लगाए थे। अब तुनिशा के भाई ने भी शीजान पर सनीखेज आरोप लगाए हैं। मुंबई पुलिस ने भी आरोपी शीजान खान की 250से 300पन्नों की वॉट्सऐप चैट खंगाला है। ये चैट जून से लेकर सुसाइड वाले दिन तक के हैं।
शीजान की बढ़ी पुलिस हिरासत
जांच में पता चला है कि शीजान खान ने अपनी सीक्रेट गर्लफेंड के साथ हुई चैट को डिलीट किया था। शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड भी टीवी सीरियल की एक्टर है और मुंबई में ही रहती है। इधर, कोर्ट ने शीजान की पुलिस कस्टडी अगले दो दिनों के लिए बढ़ा दी है।
मामा ने भी किया खुलासा
तुनिषा के मामा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, तुनिषा जब से शीजान के संपर्क में आई तभी से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया था। उसने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था। शीजान के अन्य महिलाओं से भी संबंध है।
कंगना रनौत ने भी उठाये सवाल
तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में कंगना रनोट का रिएक्शन आया है। उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए तीन पेज का एक लंबा नोट लिखा है। कंगना ने कहा है कि वो चाहती हैं कि सरकार बहुविवाह और एसिड अटैक के खिलाफ कड़े कानून बनाए। कंगना ने कहा है कि एक महिला सब कुछ झेल सकती है, चाहे वो प्यार में धोखा खाना हो, शादी टूटना हो या कोई भी बात हो, लेकिन वह उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं कर सकती।