मुंबई: तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान पर शिकंजा कसता जा रहा है। आज थोड़ी देर में तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार होगा जिसके लिए तुनिषा शर्मा के परिवार के लोग मुंबई पहुँच चुके हैं।
24 दिसम्बर को की थी आत्महत्या
तुनिषा की फैमिली के लोग चंडीगढ़ से मुंबई पहुंच गए हैं। तुनिषा ने 24दिसंबर को शूटिंग के सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। आत्महत्या पर पुलिस का कहना है कि तुनिषा डिप्रेशन की दवा नहीं ले रही थीं।
मां की शिकायत पर हो रही है कार्रवाई
तुनिषा के खुदकुशी करने के कुछ ही घंटे के बाद उनकी मां की शिकायत पर उनके को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शीजान पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर चार दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
सेट पर ही लगाई फांसी
तुनिषा ने शनिवार को एलबम की शूट के दौरान सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाई थी। यह मेकअप रूम शीजान खान का ही था। एक्ट्रेस की मौत के बाद शीजान ने कहा था कि जब वो शूट से वापस लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। जब गेट नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया।