पाकिस्तान में टीटीपी का दावा, बलूचिस्तान का आतंकी संगठन मकरान आया तालिबान के साथ

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में टीटीपी ने तबाही मचा कर रखी है। अब नई जानकारी मिल रही है कि बलोचिस्तान के एक आतंकी संगठन से हाथ मिला लिया है और हमले तेज कर दिए हैं। इस्लामाबाद में होने वाले आत्मघाती धमाके के बाद प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है। टीटीपी ने दावा किया है कि देश के अशांत सूबे बलूचिस्तान के मकरान क्षेत्र से एक चरमपंथी गिरोह के टीटीपी में शामिल होने का भी एलान किया है।

पाकिस्तानी सेना ने भी संभाला है मोर्चा

मकरान बलूचिस्तान के उन इलाक़ों में से एक है जो पहले से ही बलोच उग्रवादियों की कार्रवाइयों से प्रभावित है। इसके चलते वहां अर्धसैनिक बलों के साथ सेना को भी तैनात किया गया है। मकरान से शामिल होने वालों के बारे में टीटीपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मज़ार बलोच के नेतृत्व में संकल्प लेने वाले इस संगठन का अतीत सकारात्मक रहा है।

एक विशेषज्ञय के अनुसार

पाकिस्तान के एक विशेषज्ञय के अनुसार आगे चल कर अगर ये लोग मकरान या किसी अन्य क्षेत्र में कोई कार्रवाई करते हैं तो उससे पता चल जाएगा कि यह गिरोह कितना प्रभावी है, लेकिन अभी तक यह कोई संगठित गिरोह नहीं है, हो सकता है कि कुछ लोग होंगे जो अपना विंग बनाना चाहते होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *