पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तरनतारन से आरपीजी सहित 3 आतंकी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब में बड़ा आतंकी हमला विफल हो गया है। पंजाब में तीन आतंकियों को आरपीजी के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में आशंका जताई जा रही है कि तरनतारन में पुलिस स्टेशन में हुए हमले में यह यही लोग शामिल थे। ऐसे में पंजाब पुलिस के लिए यह एक बड़ी कामयाबी बताई जा रही है।

Recovery of a loaded #RPG and arrest of 03 module members in further investigation of the Sirhali RPG Attack case

Busted Sub Module handled by #Phillippines-based Yadwinder Singh on instructions of Canada-based terrorist Landa (1/2) pic.twitter.com/N5B97Cqv4P
DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) December 27, 2022

पंजाब के डीजीपी ने दी यह जानकारी

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी है। 10दिसंबर को तरनतारन के थाना सरहाली पर आरपीजी से हमला हुआ था। पुलिस ने अब इस मामले में आतंकी लखवीर सिंह लंडा मॉड्यूल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

तरनतारन हमले से जुड़े हैं तार

बता दें कि तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने पर 10दिसंबर की रात करीब एक बजे रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया था। हमले के वक्त थाने में एसएचओ समेत करीब 10पुलिसकर्मी मौजूद थे। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि थाने से सटे सांझ केंद्र की इमारत की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे।

लखवीर सिंह लंडा से जुड़ा है सारा मामला

डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा किया था कि हमले का मास्टरमाइंड लखवीर सिंह लंडा है। वह कनाडा में छिपा बैठा है। पुलिस को इस आतंकी की लंबे अर्से से तलाश है। डीजीपी ने बताया कि उसने यूरोप के अपने दो हैंडलर सतबीर सत्ता और गुरदेव जस्सल के माध्यम से इस हमले को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *