Ind vs Bangladesh 2nd Test Match Live: 145 रन बनाने में लड़खड़ाई टीम इंडिय़ा, 45 रनों पर 4 दिग्गज आउट

Ind vs Bangladesh 2nd Test Match Live:भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मैच फिफ्टी-फिफ्टी हो गया। भारत को बांग्लादेश ने जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारत ने 45 रनों पर अपने चोटी के चार बल्लेबाजों को खो दिया।

50 रन से पहले गिरे 4 विकेट

भारत को पहला झटका कप्तान केएल राहुल(KL Rahul)के रूप में लगा।कप्तान केएल राहुल दो रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल को शाकिब अल हसन(Shakib Ul Hasan)ने चलता किया। भारत को पहला झटका मात्र तीन रनों पर लगा। जिसके बाद शुभमन गिल(Shubhman Gill)के साथ बल्लेबाजी के लिए चेतेश्वर पुजारा आए।

पुजारा भी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं ठहर सके। चेतेश्वर पुजारा(Cheteshwar Pujara)स्टंप आउट हो गए। पुजारा को मेंहदी हसन(Mahendy Miraz Hasan)ने आउट किया। दूसरे विकेट गिरने के समय भारत का स्कोर 12 रन था। इसके बाद गिल का साथ देने के लिए विराट कोहली(Virat Kohli)की जगह अक्षर पटेल(Axar Patel)को भेजा गया।

तीसरे विकेट के रूप में ओपनर शुभमन गिल भी चलते बने। गिल ने 35 गेंदों में 7 रन बनाए। शुभमन गिल भी मेहदी हसन मिराज की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। अब विराट कोहली क्रीज पर उतरे और वह भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए।

विराट कोहली एक रन बनाकर आउट हो गए। कोहली को मेहदी हसन मिराज ने आउट किया। कोहली का कैच शॉर्ट लेग पर मोमिनुल (Mominul Haq) ने लिया। आउट होने के बाद विराट कोहली का गुस्सा फूट फूट पड़ा क्योंकि बांग्लादेशी खिलाड़ी दायरे से बाहर आकर सेलिब्रेट करने लगे थे। कोहली ने अंपायर से इसकी शिकायत भी की।

अब अक्षर पटेल(Axar Patel)का साथ देने के लिए नाइटवाचमैन की भूमिका में जयदेव उनादकट(Jaidev Unadkat)को भेजा गया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय भारत का स्कोर 45 रनों पर 4 विकेट था। अक्षर पटेल 26 रन और उनादकट 3 रन बनाकर नाबाद है। चौथी पारी में बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज(Mahendy Miraz Hasan)ने 3 विकेट और कप्तान शाकिब ने एक विकेट अपने नाम किया।

भारत को जीत के लिए चौथे दिन 100 रन बनाने होंगे और भारत के पास अभी 6 विकेट शेष है। भारत के पास अभी श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और अश्विन जैसे बल्लेबाजों के विकेट हाथ में है और अक्षर अभी नाबाद है।

बांग्लादेश ने दिया 145 रनों का लक्ष्य

जानकारी के लिए बता दे कि, पहली पारी में बांग्लादेश ने 227 रन बनाए और जवाब में भारत ने 314 रन बनाए। भारत को 87 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में बांग्लादेश लड़खड़ा गई और दूसरी पारी में 231 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *