भारत जोड़ो यात्रा पहुंची इंडिया गेट, राहुल दरियागंज और लालकिले के बीच थोड़ी देर में करेंगे जनसभा को संबोधित

नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली पहुँच चुकी है। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के नूंह से गुरुग्राम होते हुए फरीदाबाद पहुंची थी। फरीदाबाद से इस यात्रा ने आज बदरपुर होते हुए दिल्ली में प्रवेश किया है। उनकी यात्रा में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। अभी से थोड़ी देर में राहुल गांधी एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

राहुल हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे

यात्रा के दौरान राहुल ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इससे पहले उन्होंने आश्रम चौक स्थित जयराम आश्रम में सियाराम दरबार के दर्शन किए। दिल्ली कांग्रेस के अनुसार, यात्रा शनिवार को 23 किमी का सफर तय करके शाम साढ़े चार बजे लाल किले पर समाप्त होगी। इसके बाद यात्रा में 9 दिन का ब्रेक रहेगा।

हजारों लोग पहुंचे इंडिया गेट

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंडिया गेट पर हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ राहुल गाँधी के समर्थन में पहुंची है। लोग हाथों में तिरंगा, गुब्बारों और गांधी की तस्वीर वाले बैनरों लेकर खड़े थे। दरियागंज और लालकिले के बीच शाम 4 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि जायेंगे राहुल

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे। इसके अलावा, राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि, शांति वन और विजय घाट जाने का भी प्लान है।

107 दिन से जारी है यह यात्रा

कन्याकुमारी से चलकर राहुल ने पिछले 107 दिन में तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय की है। राहुल की यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ पहुंची है। उनका दावा है कि इस यात्रा से लोगों के अंदर भारत सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष दिखा है।

दिल्ली के मार्ग किये गए डायवर्ट

इस वजह से दिल्ली पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया है। वहीं, बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक हैवी ट्रैफिक रहने की संभावना जताई है। ट्रफिक पुलिस को विशेष दिशानिर्देश जारी किये गए हैं।

अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंचने पर इस पर सियासत भी तेज हो गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में कोविड केसों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है, लेकिन कांग्रेस केंद्र द्वारा घोषित कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रही है।

दिल्ली ट्रेफिक पुलिस ने जारी किये यह निर्देश

पुलिस ने लोगों से कहा है कि यात्रा रूट से हटकर जाने वाली सड़क या बाईपास का इस्तेमाल करें। साथ ही अपने वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आएं जाएं। यात्रा के कारण बदरपुर फ्लाईओवर, प्रह्लादपुर रेड लाइट, महरौली बदरपुर रोड, अपोलो फ्लाईओवर, मथुरा रोड सीआरआरआई रेड लाइट, मथुरा रोड, मोदी मिल फ्लाई ओवर, आश्रम चौक पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *