नई दिल्ली: फिजी के नए प्रधानमंत्री के रूप में सित्वेनीराबुका ने शपथ ग्रहण कर शनिवार को यानी आज प्रधानमंत्री का पदभार अपने कंधों पर ले लिया। सित्वेनीराबुका ने शपथ ग्रहण की वीडियो भी ट्वीट किया है। राबुका के नए प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। पीएम मोदी ने बधाई देते हुए लिखा है कि मैं भारत और फिजी के बीच घनिष्ठ और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।
Congratulations @slrabuka on your election as the Prime Minister of Fiji. I look forward to working together to further strengthen the close and long-standing relations between India and Fiji.
Narendra Modi (@narendramodi) December 24, 2022
सित्वेनीराबुका ने फिजी के सुवा में फिजियन संसद की बैठक में 74 वर्षीय ने मौजूदा फ्रैंक बैनिमारामा पर एक वोट से नामांकन जीता।पीपुल्स एलायंस पार्टी के प्रमुख राबुका ने पिछले सप्ताह के करीबी और विवादास्पद चुनाव के बाद दो अन्य पार्टियों के साथ बहुमत गठबंधन बनाकर जीत हासिल की।
Sworn in as Prime Minister of the Republic of Fiji pic.twitter.com/onsIZknKzm
Sitiveni Rabuka (@slrabuka) December 24, 2022
गुरुवार को सेना और नौसेना के कर्मियों को कथित तौर पर 14 दिसंबर के मतदान के बाद अल्पसंख्यक समूहों को उनके खिलाफ धमकियों से बचाने के लिए बुलाया गया था। फिजी में पिछले 35 वर्षों में चार बार सैन्य तख्तापलट हुआ है। राबुका और बैनीमारामा दोनों ने फिजी के पूर्व नेताओं को बाहर करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।