नई दिल्ली: राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जनसभा को सम्बोधित किया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। आज सुबह फरीदाबाद के रास्ते दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा का प्रवेश हुआ।
यह बोले राहुल गांधी
राहुल ने कहा कि हमें शर्ट और सेलफोन, जूतों के नीचे मेड इन इंडिया लिखना है। हमें वो दिन देखना है, जब कोई चीन में जाकर देखे कि मेड इन नई दिल्ली इंडिया। ये हम करके दिखा देंगे। ये देश इसे पूरा सकता है। राहुल ने लोगों को फ्लाइंग किश दिया। हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे। राहुल गाँधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोई नफरत नहीं थी। ना कोई हिंसा थी। कभी कोई गिर जाता, तो एक सेकेंड उठा लेता था। जैसे हरियाणा के पीसीसी चीफ गिरे तो एक सेकेंड में उठा लिया गया।
प्रधानमंत्री का कंट्रोल किसी और के हाथ में
हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री पर लगाम लगी है। उनकी गलती नहीं है। वो संभाल नहीं पा रहे हैं। उनको कंट्रोल कर लिया है। सारे पब्लिक सेक्टर भी उनके हैं। एयरपोर्ट, पोर्ट, एग्रीकल्चर, लालकिला भी उनका है। ताजमहल भी चला जाएगा। ये देश की सच्चाई है। हाइवे और सेलफोन भी उनके हैं। मगर, सच्चाई हमारी।
मेरी यात्रा फ्लॉप करने के लिए करोड़ों खर्च दिए
पीएम और बीजेपी ने हजारों करोड़ रुपए खर्च कर दिए मेरी छवि खराब करने में। लेकिन मैंने एक शब्द नहीं बोला। ना सफाई दी। एकदम चुप रहा। मैंने सोचा कि चलो देखता हूं कि कितना दम है। वॉटसएप, फेसबुक पर चलाया। अब एक महीने में मैंने सच्चाई दिखा दी। पूरा का पूरा खत्म। सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता है। कहीं ना कहीं से सच्चाई बाहर आ जाती है। नफरत और डर से प्यारे देश को नुकसान हो रहा है। ये सच्चाई है।