यूं तो हिंदी सिनेमा में एक से एक बेहतरीन अभिनेता हैं। जिन्होंने अपनी एक्टिंग, डायलॉग, एक्सप्रेशन और डांस से फैंस को अपना दिवाना बना दिया। लेकिन उनमें से एक ऐसा अभिनेता जिसका अपना अलग अंदाज है।। उन्होंने हमेशा अपने किरदारों से लोगों का दिल छूआ। जी आज हम आपको बताएंगे नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन के जीवन और फिल्मी सफर के बारे में।
अजय देवगन का बचपन
अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। अजय देवगन के पिता वीरू देवगन स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन फिल्म के डायेक्टर थे। जबकि मां वीणा देवगन भी फिल्म निर्माता हैं। अजय के भाई अनिल देवगन को भी फिल्मों में दिलचस्पी है। वो स्टोरी राइटर है और कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं। यानि कि अजय देवगन का पूरा परिवार सिनेमा में ही हैं। या यूं कहें तो उनके जीन में ही सिनेमा घुला हुआ है।
कहां से हुई ऐजुकेशन
अजय देवगन ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के सिल्वर बीच हाईस्कूल और जुहू मुंबई से पूरी की थी। स्कूली एजुकेशन कम्पलीट करने के बाद अजय ने अपनी ग्रजुऐशन की पढ़ाई मीठीबाई कॉलेज, मुंबई से ही की। पढ़ाई खत्म होते ही अजय को अपने करियर के बारे में फैसला करना था। उन्होंने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए सिनेमा में आने का फैसला किया।
फिल्मी करियर की शुरूआत
अजय देवगन ने 1990 के दौर में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म फूल और कांटे थी। जिसके एक्शन का निर्देशन उनके पिता वीरू देवगन ने ही किया था। इसके बाद उनकी अगली फिल्म जिगर करिश्मा कपूर के साथ आई जो 1992 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मार्शल आर्ट पर बेस्ट थी, जिसे काफी पसंद भी किया गया था। इसके बाद उनको एक के बाद एक धड़ाधड़ फिल्में मिलती गईं। जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। 1998 में, उन्होंमने महेश भट्ट की बॉलीवुड-ड्रॉमा ज़ख्म में अभिनय किया। अजय को इस फिल्म में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।
किरदारों में फूंक दी जान
अजय देवगन ने स्क्रीन पर अपने किरदारों से जान फूंक दी। उन्होंने अपनी इंटेनसिटी और सीरियसनेस से हर एक सीन को जिंदा कर दिया। द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, गंगाजल, राजनीति, सिंघम, तानाजी, दृश्यम ऐसी सैकड़ो फिल्में हैं जिसमें अजय ने बेहतरीन अभिनय किया। गंभीर विषयों के अलावा अजय को कॉमेडी फिल्मों में भी खूब पसंद किया गया। बोलबच्चन, अतिथि तुम कब जाओगे, थैंक गॉड और खासकर गोलमाल सीरीज में उनके द्वारा निभाए गए माधव के किरदार ने लोगों को खूब हंसाया।
कैसे हुई काजोल से शादी
अजय देवगन और काजोल ने 90 के दशक में कई सारी फिल्मों में काम किया। जिसमें इश्क, प्यार तो होना ही था, राजू चाचा, दिल क्या करे सरीखे कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के सेट पर साथ शूटिंग करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने 24 फरवरी 1999 को शादी के बंधन में बंध गए। उनके दो बच्चे हैं न्यासा देवगन और युग देवगन।
68वें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित
अजय देवगन को इस साल 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2022 में बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया। उन्हें यह पुरस्कार 2020 में आई उनकी फिल्म तानाजी के लिए मिला। अजय देवगन को बेस्ट अभिनेता के लिए तीसरी बार यह अवॉर्ड मिला है। उन्हें पहली यह अवार्ड साल 1998 में फिल्म जख्म के लिए मिला था। उन्होंने द लीजेंड ऑफ भगत सिंह के लिए दूसरा बार अवॉर्ड जीता था।