Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने गई बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत और दर्जनों गंभीर

Rajasthan: शनिवार सुबह राजस्थान से दर्दनाक ख़बर सामने आई है। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra)में शामिल होने जा रही एक बस की पिकअप के साथ भीषण टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दे कि, बस में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सवार थे। वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस दुर्घनाग्रस्त

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जानकारी के अनुसार, दौसा जिले के सैंथल इलाके में काग्रेस कार्यकर्ताओं की बस हादसे का शिकार हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि बस में 35 के करीब कार्यकर्ता सवार थे। मौके पर 2 लोगों ने दम तोड़ दिया और एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जयपुर(Jaipur)के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार लोगों की पहचान हिमाचल के लाहौर स्पीति से हुई हैं।

पिकअप सवार तीन लोगों की मौत

हादसे पर पुलिस का कहना है कि, बस में पंचायती राज संस्थाओं का प्रतिनिधिमंडल सवार था। राजस्थान में एक पिकअप से टकराकर बस हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित पिकअप को बचाने के चक्कर में बस हादसे का शिकार हुई है। तीनों मृतक पिकअप सवार थे।

भारत जोड़ो का शतक पूरा

जानकारी के लिए बता दे कि, कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। बीते शुक्रवार को यात्रा का शतक पूरा होने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi)ने मीडिया को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने राजस्थान कांग्रेस(Rajasthan Congress)को लेकर बयान दिया था। राहुल गांधी ने शुक्रवार को जयपुर में कहा था कि पार्टी में अनिर्णय की कोई स्थिति नहीं है।

राजस्थान में पार्टी एकजुट है और थोड़ा ऊपर नीचे होने या बयानबाजी होने से हमें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आगे राहुल गांधी ने साल 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर जवाब देने से मना कर दिया था और कहा था कि पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे है। इस चीज का जवाब खड़गे जी के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *