World Cup 2023: भारत से छिन सकती है मेजबानी, ICC का नियम बन सकता है बाधा

नई दिल्ली: भारत में अगले साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। भारत इसके लिए अपनी तैयारी भी कर रहा है, लेकिन इसके कुछ महीने पहले आईसीसी भारत की मेजबानी वापस ले सकता है। आईसीसी का यह नियम बीसीसीआई की राह में बाधा बन सकता है।

ऑस्ट्रेलिया में इस साल हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब क्रिकेट के एक एक और सबसे बड़े महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी एक बार फिर भारत को मिली है। विश्व कप टूर्नामेंट में 12 साल बाद भारत की जमीन पर दुनिया की टीमें खिताब जीतने के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। इसे शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही महीनें बचे हैं। जिसको लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस काफी उत्सुक है साथ ही टीम इंडिया की जीत की उम्मीदें भी की जा रही हैँ। लेकिन इन सबके बीच क्रिकेट जगत से ऐसी खबरें आ रही है जो भारतीय फैंस को बेहद मायूस कर देंगी।

छीन सकती है भारत से मेजबानी

भारत ने आखिरी बार साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी और विश्व विजेता भी बना था। लेकिन इस बार उसको मिली मेजबानी छिन सकती है। दरअसल मामला टैक्स से जुड़ा है। अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारत सरकार के साथ इस मामले को नहीं सुलझाता है तो आईसीसी भारत से मेजबानी वापस ले सकता है।

आईसीसी ने टैक्स छूट के लिए कहा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल(ICC)ने बीसीसीआई से एकदिवसीय विश्व कप 2023 के लिए भारत सरकार से छूट को लेकर बात करने के लिए कहा है। दरअसल आईसीसी का यह नियम है कि मेजबान देश टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सरकार से टैक्स छूट दिलाए। बीसीसीआई की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई भी जवाब नही दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *