पहले युवती को बनाया लव जिहाद का शिकार फिर किया सामूहिक दुष्कर्म, अब बना रहा था धर्मांतरण का दवाब

सोनीपत: एक तरफ हरियाणा में धर्मांतरण और लव जिहाद पर कठोर कानून बनाने की तैयारी चल रही है। दूसरी तरफ हरियाणा के सोनीपत में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहाँ युवती के साथ धोखे से नशीली दवा पीलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में धर्मांतरण करवाने का मामला सामने आया है।

झाड़ फूंक से शुरू हुई साड़ी कहानी

दिल्ली की रहने वाली एक हिंदू लड़की व उसके स्वजन झाड़ फूंक के लिए बादशाही रोड पर एक पीर पर आते थे। वहां लड़की की मुलाकात झाड़ फूंक करने वाले मुस्लिम समुदाय के बाबूलाल नाम के व्यक्ति से हुई। लड़की के बयान के अनुसार 7दिसंबर को बाबूलाल दिल्ली आया और उसे पानी में किसी तरह का पदार्थ मिला कर उसे पिला दिया और उसे रात के समय अपने घर से रुपये व जेवर लेकर आने को कहा।

आरोपी पहले से है शादीशुदा

पीड़िता का आरोप है कि इस बीच बाबूलाल व कुछ अन्य युवकों ने उसके साथ गलत काम भी किया। उसे बार-बार नशीली दवा भी दे रहा थे, और उसे हरिद्वार भी ले कर गए थे। यह भी आरोप है कि बाबूलाल ने खुद शादीशुदा होते हुए भी उससे कोर्ट मैरिज की। बाद में जब उसे बाबूलाल के मुस्लिम होने का पता चला तो बाबूलाल उस पर मतांतरण करने का दबाव डालने लगा।

हिन्दू संगठन के रहे हैं विरोध प्रदर्शन

पुलिस को लड़की के पास से नशीली दवाएं और झाड़ फूक का सामान भर बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति व पीड़ित लड़की से पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। विश्व हिंदू परिषद गन्नौर के प्रखंड मंत्री नरेंद्र पांचाल का आरोप है कि यह लव जिहाद का मामला है। पकड़े गए युवक ने उनके सामने खुद कबूला है कि उनका बड़ा गिरोह जो काफी लड़कियों का इस तरह से मतांतरण करवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *