सिरसा में गुंडागर्दी का नंगा नाच…युवक की पिटाई के बाद घसीटते हुए नंगा घुमाया

सिरसा: हरियाणा के सिरसा जिले में मंगलवार रात को बीच सड़क पर गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ। यहां एक युवक को पीटकर सरेबाजार बालों से घसीटते हुए नंगा घुमाया गया। इसका पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी बोला- मेरे भाई को पीट वीडियो वायरल की थी
इस मामले में आरोपी युवक ने कहा कि इस युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई को पीटा था। यही नहीं, उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दिया। इसी वजह से वह नाराज थे। मंगलवार को भी वह मारपीट कर भाग रहे थे तो उसे पकड़ लिया गया और मारपीट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *