ग्लोबल टाइम ने चीनी सैनिकों के घायल होने की बात को नकारा, गलवान झड़प के बाद भी फैलाया था झूठ

ईटानगर:अरुणाचल के तवांग प्रांत में भारत-चीन सीमा पर चीन के सैनिकों के साथ हुई मुठभेड़ की भारतीय सरकार ने तो पुष्टि कर दी लेकिन अभी तक पूरी तरह से चीन की मीडिया या सरकार इस पर चुपी साधे हुआ था। इस पर चीन के मुखपत्र अखबार ग्लोबल टाइम के आज के संस्करण के सम्पादकीय में हल्का सा लिखा है पर वो भी झूठ की कोई घायल नहीं हुआ है।

गलवान झड़प में भी ग्लोबल टाइम ने लिखा था झूठ

गलवान में झड़प के बाद भी चीनी मुखपत्र ने झूठ छापा था। उसने लिखा था कि भारत पर ही घुसपैठ करने का आरोप लगाया था। ग्लोबल टाइम ने लिखा था कि भारतीय सैनिकों ने बॉर्डर क्रॉस करके चीनी सैनिकों पर हमला किया था।

ग्लोबल टाइम ने गलवान पर जारी किया था वीडियो

वीडियो एक जनवरी को ग्लोबल टाइम्स और चीनी सरकार द्वारा समर्थित दूसरे ट्विटर हैंडलों से साझा किया गया था। ग्लोबल टाइम्स के ट्वीट के मुताबिक एक जनवरी, 2022 को चीनी सेना पीएलए के सैनिकों ने भारत के साथ लगी सीमा के पास गलवान घाटी में चीन के लोगों के नाम नए साल में अभिवादन का संदेश दिया। वीडियो में पीएलए के सिपाहियों के पीछे एक चट्टान पर चीनी भाषा में एक संदेश भी लिखा है। ग्लोबल टाइम्स के ट्वीट के मुताबिक वहां जमीन का एक इंच भी कभी नहीं देना लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *