काबुल के एक होटल पर मुंबई ताज जैसा आतंकी हमला, सुरक्षा बल किये गए तैनात

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के चाइनीज होटल में आतंकी हमले की जानकारी सामने आ रही है। काबुल के शहर-ए-नवा इलाके के होटल को हमलावरों ने निशाना बनाया है। अब तक, हमलावरों की पहचान अज्ञात है, होटल परिसर से तेज गोलियों और धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।

तालिबान राज में सामने आ चुकी हैं घटनाएं

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी काबुल से हमले की खबरें आईं थीं। इससे पहले दिसंबर महीने की शुरुआत में काबुल स्थित पाकिस्तानी दूतावास पर भी हमला हुआ था। उस हमले में राजदूत उबेदुर रहमान निजमानी पर फायरिंग की गई। पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की कठोर शब्दों में निंदा की है।

आसपास के लोगों ने की धमाके की पुष्टि

यहां रहने वाले आसपास के लोगों ने पुष्टि की है कि उन्होंने तेज धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी हैं। कुछ का कहना है कि बिल्डिंग में आग भी लगी है। जिसकी लपटें दूर से दिखाई दी हैं। इमारत से धुआं निकलते भी देखा जा सकता है।

अफगान कमांडो ने संभाला है मोर्चा

अफगानिस्तान एक निजी न्यूज़ चैनल के अनुसार सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए हैं। ये इलाका और गेस्ट हाउस चीन के कारोबारियों के रुकने की मशहूर जगह है। यहाँ धमाकों और गोलीबारी से लोग दहशत में हैं। घटना के कुछ वीडियोज में सामने आये हैं, इसमें लोगों के बीच अफरातफरी देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *