Yuvraj Singh Birthday: बीसीसीआई ने कुछ इस अंदाज में विश किया बर्थडे, जब टी20 वर्ल्ड कप में जड़े थे 6 छक्के

भारतीय टीम के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीसीसाई ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। युवराज सिंह के नाम सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने समेत कई रिकार्ड दर्ज हैँ।

12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्में टीम के इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने लगभग 2 दशकों तक इंटरनेशनल मंच पर अपना बेहतरीन योगदान दिया। उन्होंने अपने विस्फोटक बल्ले से अच्छे- अच्छे गेंदबाजों की धज्जियां उधेड़ दी। युवराज सिंह ने अपनी पावर बैक परफार्मेस से भारत को 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 का 50-50 विश्व कप जीताने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

बीसीसीआई ने ट्वीट कर दी बधाई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया ने युवराज सिंह के जन्मदिन की बधाई अपने ट्वीटर हैंडल से दी। बीसीसीआई ने विश्व कप में उनके शानदार आंकड़ों के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में युवी अपने क्लासी क्रिकेट अंदाज में नजर आ रहे हैं।

जब ब्रॉड को जड़े थे छह छक्के

वैसे तो लेजेंड्री क्रिकेटर युवराज सिंह ने भारत के लिए कई मैच जीताऊ पारियां खेली है। लेकिन उनकी सबसे धमाकेदार पारी को दुनिया आज भी याद करती है। यह उस दौर की बात है जब टी20 युग की शुरूआत हुई थी। साल 2007 में आईसीसी टी20 इंटरनेशनल का पहला वर्ल्ड कप खेला जा रहा था।

साउथ अफ्रीका के मैदान पर एंड्रयू फ्लिंटॉफके साथ गहमागमी के बाद उन्होंने अपना रौद्र रूप ले लिया और इंग्लैंड की टीम पर तूफानी बारिश बनकर बरसे पड़े। युवी ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर धमाका मचा दिया।

स्टेडियम और अपने टीवी सेट के सामने बैठकर मैच देख रहे लोंग ने तालियों की गूंज से उनकी उस बेहतरीन पारी को खूब इंज्वॉय किया था। इस मैच में युवराज सिंह ने सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने का रिकार्ड अपने नाम दर्ज किया था। यही वो मुकाबला था जिसके बाद युवराज सिंह को विश्व क्रिकेट में सिक्सर किंग के नाम से जाना जाने लगा।

युवी का इंटरनेशनल करियर

युवराज सिंह ने टीम इंडिया के लिए 304 एकदिवसीय मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने 8701 रन अपने नाम दर्ज किए। इसके साथ ही उन्होंने 40 मैचों में भारत की टेस्ट जर्सी भी पहनी। जिनमें उन्होंने 3 शतक और 11 अर्धशतक के साथ कुल 1900 रन बनाएं। जबकि 58 इंटरनेशल टी20 मुकाबले में उनके तूफानी बल्ले ने 1177 रन उगले।

युवराज सिंह ने गेंद से भी टीम में योगदान दिया। उन्होंने टेस्ट में 9 , टी20 में 28 और सबसे ज्यादा वनडे मुकाबलों में 111 विकटे चटकाएं। बल्ले और गेंद के अलावा युवराज सिंह एक बेहतरीन फिल्डर भी थे। उन्होंने अपनी तेज-तर्रार फिल्डिंग से भारतीय टीम में नई जान डाली। मैदान पर हमेशा चुस्त रहने वाले युवराज सिंह ने सैकड़ो कैच लपके और कई बेहतरीन रन आउट भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *