घर में बेटी की शादी और गली बनी गंदा नाला, सूर्या समाचार की खबर का हुआ असर, केंद्रीय मंत्री ने दिए सही करने के आदेश

फरीदाबाद से एक बार फिर ऐसी तस्वीरें सामने आई जिसने एक बार फिर प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया। फरीदाबाद के वार्ड नंबर 5 में रहने वाले परिवार के घर के चारों तरफ गंदा पानी जमा हुआ है। इस गंदगी की बजह से पूरा परिवार चिंता में है। यह परिवार स्मार्ट सिटी कहे जाने वाले शहर फरीदाबाद का है। इस परिवार की चिंता का कारण है परिवार में बेटी की शादी होनी है।

परिवार था चिंता के साये में

शिकायत के बाद कुछ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पानी निकासी कराने का काम जरूर किया लेकिन 2साल बीत जाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मां और पिता के साथ परिवार की चिंता लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही थी। हालंकि परिवार वालों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत स्थानीय विधायक के साथ साथ अधिकारियों से भी कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला।

सूर्या समाचार की खबर का बड़ा असर

इसी बीच सूर्या समाचार की न्यूज़ का बड़ा असर हुआ है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मामले का कडा संज्ञान लिया है। अधिकारियों को तुरंत पानी निकासी के आदेश दिए हैं। इस मामले में जल्द से जल्द पानी निकासी के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *