विवादों में रहने वाले बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में एक आइलैंड खरीद लिया है । यहां से उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है । मीका के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर इस वीडियो के कैप्शन में ये बताया गया है कि, मीका प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले इंडियन सिंगर बन गए हैं ।
7 नावें और 10 घोड़े भी खरीदे:
वीडियो में मीका सिंह आइलैंड पर बोटिंग का मजा उठाते दिखे हैं । शेयर की गई पोस्ट में ये भी बताया गया है कि मीका के इस आइलैंड के अलावा अब 7 नावें और 10 घोड़े भी हैं । मीका ने इस आइलैंड का एक दूसरा वीडियो भी शेयर किया है, और लोगों को आईलैंड के नजारे लूटने के लिए इनवाइट किया है। मीका ने बताया है कि आइलैंड के लिए नाव की जरूरत पड़ेगी।
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल:
मीका के फैंस जहां उन्हें बधाई दे रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है । वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये किसी तरह के नाले जैसा लग रहा है। जबकि कुछ और यूजर्स इसे शानदार बता रहे हैं । एक और यूजर ने मजाक में कमेंट करते हुए कहा, वाह कितना साफ पानी है।
मीका दी वोहटी में नजर आए थे सिंगर:
आपको बता दें मीका को आखिरी बार स्वयंवर पर बने रियलिटी शो मीका दी वोहटी में देखा गया था । इस शो में शान होस्टन थे और मीका के पास 12 लडकियों में से एक को चुनना था । मीका ने आकांक्षा पुरी का चुनाव किया था, आकांक्षा मीका की दोस्त हैं और एक्ट्रेस भी । हालांकि कई लोगों ने इस शो को स्क्रिप्टेड भी बताया था।