भारत के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए हैं, इससे टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है । टी-20 वर्ल्ड कप के साथ ही जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी मौजूदा सीरीज से भी बाहर हो गए हैं । उनकी जगह BCCI ने एक घातक गेंदबाज को जगह दी है । ये खिलाड़ी बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहा है ।
मो. सिराज को मिला विकेट लेने का मौका:
BCCI ने चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया है । बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि सेलेक्टर्स ने मोहम्मद सिराज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया है । दरअसल बुमराह को पीठ में चोट लगी है और वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। सीरीज के बाकी बचे दो मैच गुवाहाटी में 2 अक्टूबर और इंदौर में 4 अक्टूबर को खेले जाएंगे ।
गेंदबाजी में माहिर सिराज:
मोहम्मद सिराज धारदार गेंदबाजी में माहिर प्लेयर हैं । उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं, उनकी लाइन और लेंथ बहुत ही सटीक साबित होती है और वह अन्य बॉलरों से काफी किफायती साबित होते हैं । 28 साल के मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी टी-20 मैच इस साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ खेला था । टी-20 क्रिकेट में उनके 4 ओवर हार और जीत का अंतर तय कर देते हैं ।
टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट में दिखाया दम:
मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है । उन्होंने इंडिया के लिए 13 टेस्ट मैचों में 40 विकेट, 10 वनडे मैचों में 10 विकेट और 5 टी-20 मैचों में 5 विकेट अपने नाम किए हैं । ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी ।
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए इंडियन टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज का नाम फाइनल किया गया है ।