कनिका कपूर में कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद पार्टी का फोटो हुआ वायरल!

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस की शिकार हो चुकी है. कनिका कपूर में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है. बता दे कि, कनिका कपूर बीते 15 मार्च को लंदन से लौटी थी. कनिका कपूर के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर से पुरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच गयी हैं.

सूत्रों के मुताबिक़ बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने लंदन से लौटते वक्त एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ की मदद से बिना चेकउप कराय एयरपोर्ट से भाग निकली थी. जिसके कारण कनिका कपूर की एयरपोर्ट पर जाँच नहीं हो पाई थी. वहीं कनिका ने लंदन से लौटने के बाद अपने लखनऊ वाले आपर्टमेंट में पार्टी रखी थी, और इस पार्टी में बड़े-बड़े एक्टर के साथ बड़े राजनेता और स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल थे.

View this post on Instagram

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा था, सभी को नमस्कार, पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू के लक्षण थे, मैंने खुद की जांच कराई और यह Covid 19 पॉजिटिव आया. मेरा परिवार और मैं अभी पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं और आगे बढ़ने के तरीके के बारे में चिकित्सा सलाह का पालन कर रहे हैं. जिन लोगों के साथ मैंने संपर्क साधा है, उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. मुझे हवाई अड्डे पर सामान्य प्रक्रिया के अनुसार 10 दिन पहले स्कैन किया गया था जब मैं घर वापस आई, तो लक्षण केवल 4 दिन पहले विकसित हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *