कमलनाथ ने आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसको लेकर कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ पर हमला बोला है. बता दें कि इसके अलावा सिंधिया ने इस पूरे कार्यक्रम को जनता की जीत बताया है.
इसके बाद सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों के बीच मप्र के ताजा राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा हुई. बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद ही 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया था और कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी.
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को छोडने के बाद कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उनके समर्थक भी इसी वजह से नाराज थे. जिसके बाद सिंधिया ने बड़ा फैसला लिया और 18 साल के बाद कांग्रेस का हाथ छोड़कर कर बीजेपी ज्वाइन कर लिए है.