प्रमोशन में आरक्षण को लेकर उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. त्रिवेंद्र सरकार के अनुसार एससी-एसटी कर्मचारियों को अब प्रमोशन में आरक्षण नहीं दिया जाएगा. बता दें कि इसके पहले जनरल ओबीसी संगठन कर्मचारी प्रमोशन पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर दो हफ्ते से ज्यादा समय से बेमियादी हड़ताल पर थे.
बुधवार को भाजपा सरकार ने जनरल ओबीसी संगठन के पक्ष में हड़ताल पर गए कर्मचारियों की सभी मांगें मान ली है. आज मुख्य सचिव और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई वार्ता में उनकी मांगों पर सहमति बनी. जिसके बाद कर्मचारियों ने ढोल नगाड़े पर नाचकर खूब जश्न मनाया।.
इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रमोशन पर रोक के मसले पर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ से वार्ता की. उन्होंने मुख्य सचिव को इस संबंध में बैठक करने के निर्देश दिए थे. जिसके तहत मुख्य सचिव ने आज महासंघ के नेताओं के साथ बैठक की.