नेहा धूपिया पर निकला हिन्दुस्तानी भाऊ का गुस्सा, भाऊ ने कहा पब्लिक की इज्जत करो…

हमेशा से विवादों में रहने वाली नेहा धूपिया एक बार फिर से अपनी बयानों की वजह से ट्रोल हो रही हैं. नेहा धूपिया ने रोडिस के ऑडिशन के दौरान कुछ ऐसा बोल दी. जिसके बाद लोग उसे ट्रोल करने लगे. हालांकि, उसके बाद नेहा धूपिया उस चीज को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रया दी थी की उनकी बातो को गलत तरीके से पेश किया गया. अब इस विवाद को लेकर रियलिटी शो बिग बॉस के हिस्सा रहे हिन्दुस्तानी भाऊ ने एक वीडियो बनाकर अपना प्रतिकिरिया दिया। और जमकर नेहा धूपिया का क्लॉस भी लगाया है, चलिए देखते है क्या है पूरा मामला-

बता दे कि, नेहा धूपिया रोडिस में आए एक कंटेस्टेंट को जमकर क्लास लगाई थी। ऑडिशन के दौरान कंटेस्टेंट ने बताया था उसकी गर्लफ्रेंड ने उसको धोखा दिया था जिसकी वजह से वो अपने गर्लफ्रेंड को एक थपड़ लगाया, इस बात पर नेहा धूपिया ने उसे जम कर लताडी। ये बात कंटेस्टेंट ने नेहा और अन्य जजेस के सामने के सामने कबूल की थी। इस बात को सुनकर नेहा का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कंटेस्टेंट को गालियां तक दे डाली थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद नेहा की ट्रोलिंग शुरू हो गई और उन्हें यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुनाई थी।

View this post on Instagram

इस वायरल वीडियो में नेहा धूपिया का बिग बॉस-13 के कंटेस्टेंट रह चुके हिन्दुस्तानी भाऊ ने जमकर क्लास लिया। उसने एक वीडियो बनाया और उस वीडियो के जरिए नेहा धूपिया को खूब खड़ी-खोटी सुनाया, भाऊ ने कहा कि पूरी जनरेशन को क्यों खराब कर रहे हैं? क्यों कहते हो लड़की जो करना चाहती है वो करो। आपने उस लड़के को कितनी गंदी गालियां दी हैं। पब्लिक ने आपको काम दिया है, लेकिन अब आप लोगों के दिल में नहीं बैठ पाए। लोगों की इज्जत करो, गालियां मत दो। वरना फिर से ये लोग आपको घर पर बैठा देंगे। इसके साथ ही भाऊ ने लड़कियों से अपील करते हुए कहा कि वे नेहा की बातों को फॉलो ना करें और किसी को धोखा ना दें. यह वीडियो हिन्दुस्तानी भाऊ ने अपने इंस्टा पर शेयर किया। जिसके बाद इस पर फैंस के खूब रिएक्शन आने लगा. हालांकि इस पर अभी तक नेहा धूपिया का कोई रिएक्शन नहीं आया हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *