दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते सिनेमा हॉल, स्कूल और कॉलेज बंद

कोरोना वायरस का प्रकोप इस तरह फैला रहा है कि इसके आतंक 200 के लगभग देश आ गए है। वहीँ भारत में भी इसका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। वहीँ कोरोना वायरस को मद्देनज़र रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक फैसला लिया हैं। उन्होंने कहा है कि 31 मार्च तक दिल्ली में सभी सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। जिन स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षा नहीं हो रही है, वे भी बंद रहेंगे।

ANI (@ANI) March 12, 2020

वहीँ कोरोना वायरस को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि सीओवीआईडी ​​-19 नॉवेल कोरोनावायरस के कारण स्थिति को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। सभी मंत्रालयों और राज्यों में, सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। ये चरण व्यापक हैं, जिसमें वीज़ा के निलंबन से लेकर स्वास्थ्य सेवा की क्षमता बढ़ाना शामिल है।

वहीँ सवाल यह भी यह की दिल्ली में सिनेमा हॉल के बंद होने क्या अर्थव्यवस्था पर असर नहीं पड़ेगा। बंद के जगह इसके लिए लिए कुछ उपाय किये जाते। भारत की अर्थव्यवस्था तो ऐसे ही गढ्ढे में हैं और फिर दिल्ली में सिनेमा हॉल के बंद होने सी खासा प्रभाव पड़ेगा। वहीँ सरकार ने अभी विदेश से आने वालों के लिए वीजा भी रद्द कर दिया है। इससे भी भारत की अर्थव्यवस्था में खासा प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *