बारिश की वजह से रद्द हुआ धर्मशाला वनडे

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच धर्मशाला में खेले जाने वाला पहला वनडे मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है। तीन मैचों की सीरीज के पहले मुक़ाबले पर बारिश ने असर छोड़ दिया। लगातार हो रही बारिश के चलते मुकाबले का टॉस तक नहीं हो सका और आखिरकार मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया। हालांकि दिलचस्प बात है कि बिना एक भी गेंद फेंके इस मैदान पर छह महीने पुराना इतिहास फिर दोहराया गया.

BCCI (@BCCI) March 12, 2020

बता दें कि लगातार हो रही बारिश की वजह से मैच के लिए टॉस भी नहीं हो पाया। सुबह बारिश हुई थी और मैदान गीला था। टॉस के समय बारिश नहीं हो रही थी लेकिन मैदान गीला था। उसके कुछ समय बाद ही बारिश शुरु हो गई। कई मौकों पर बारिश रुकी भी लेकिन मैदान सुखाया जाए, उससे पहले फिर से बारिश शुरु हो गई। 20-20 ओवर के मैच के लिए 6 बजकर 30 मिनट पर मुकाबला शुरु होना जरूरी था। इसके आसार नहीं दिखने पर मैच रद्द कर दिया गया।

वहीं 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने अभी तक यहां एक ही टी-20 मैच खेला है। यह भारतीय टीम का पहला वनडे मैच होने वाला है। सीरीज का आखिरी मैच कोलकाता इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोरोना वारयस की वजह से यह दोनों मुकाबले खाली स्टेडियम में हो सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *