कोरोना वायरस पर पीएम मोदी का ट्वीट,कहा, हमारे मंत्री नहीं जाएंगे वि‍देश

कोरोना वायरस के कारण पूरे विश्व में कोहराम मचा हुआ है. इसको लेकर देश में पूरी सतर्कता बरती जा रही है. अब पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि COVID -19 नॉवेल कोरोनावायरस की स्थिति को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है. सभी मंत्रालयों और राज्यों में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं.

Narendra Modi (@narendramodi) March 12, 2020

पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसी दौरान बोले इसके लिए उठाए गए काफी व्यापक हैं, जिसमें वीज़ा निलंबन से लेकर स्वास्थ्य सेवा की क्षमता बढ़ाना शामिल है. ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है. इसके लिए सावधानियां बरते जाने की जरूरत है.

केंद्र सरकार का कोई भी मंत्री आगामी दिनों में विदेश यात्रा नहीं करेगा. मैं अपने देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे गैर जरूरी यात्रा से भी बचें. हम बड़ी सभाओं को टालकर कोरोना के प्रसार की श्रृंखला को तोड़ सकते हैं और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *