जम्मू में शराबी दरिंदे ने तीन साल की बच्ची को बनाया निशाना, जानें पूरा मामला

जम्मू कश्मीर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से 3 साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. कठुआ के एसएसपी डॉ. शैलेंद्र मिश्र ने बुधवार को जानकारी दी कि मंगलवार को होली के दिन शराब के नशे में धुत एक शख्स ने तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

ANI (@ANI) March 11, 2020

बता दें कि एसएसपी ने बताया कि आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. वहीं पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *