चीन, भारत समेत कई अन्य राज्यों में देश कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा हैं. लेकिन इसी बीच आज दूसरी दिन अच्छी खबर मिल रही हैं शेयर बाजार की. आज बॉम्बे स्टॉक खुलते ही शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 541.57 अंकों की तेजी के साथ 38,685.59 पर और निफ्टी 171.10 अंक बढ़कर 11,303.85 पर पहुंचा. कोरोना वायरस की वजह से पिछले सप्ताह में 6 दिनों शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी.
बता दे कि, वहीं भारत में कोरोना वायरस का दो नया मामला सामने आया हैं. एक देश की राजधानी दिल्ली में तो वही दुसरा तेलंगना में. नये मामले सामने आने के बाद अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 50 पैसे की भारी गिरावट के साथ 72.74 रुपये प्रति डालर पर आ गया. इससे पहले रुपये में मजबूती का रुख बना था लेकिन बाद में इसमें भारी गिरावट आ गई. विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि रुपये में काराबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी. लेकिन देश में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आने की खबर आने के बाद इसमें भारी उठापटक हुई और समाप्ति के समय यह डालर के मुकाबले 50 पैसे नीचे आ गया.