कुछ लोगों को भारत माता की जय बोलने में दिक्कत – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला किया है. पीएम मोदी ने कहा है कि दल हित से बड़ा देश हित है और अगर भारत मैं भारत माता की जय बोलता हूं तो मेरे ऊपर सवाल उठाया जाता है. हमको देश हित की लड़ाई लड़नी है. हमको देशहित को बड़ा रखना है. दल हित को पीछे रखना है.

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह पर पलटवार किया. मनमोहन सिंह का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को भारत माता की जय कहने में भी बू आती है. आज़ादी के समय इसी कांग्रेस में कुछ लोग वंदे मातरम बोलने के खिलाफ थे. अब इन्हें भारत माता की जय बोलने दिक्कत हो रही है.

बता दें कि दिल्ली दंगो के बाद से ही संसद में हंगामा हो रहा है. विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हो रही है.आप पार्टी का कहना है कि सरकार दिल्ली दंगों के लिए जवाब देने से पीछे भाग रही है. वहीँ कांग्रेस भी सरकार पर लगातार हमलावर हो रही है कि सरकार दिल्ली दंगों के मामले में चर्चा करें और प्रधानमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *