सोशल मीडिया छोड़ने के ट्वीट से मची सनसनी, क्या नया आइडिया लेकर आ रहे PM मोदी?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म को छोड़ने का मन बना लिया है. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि इस रविवार, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने की सोच रहा हूं. आप सभी को पोस्ट करता रहूंगा.

इस बात की जानकारी उन्होंने अपने पर्सनल टि्वटर हैंडल पर दी है.

पीएम मोदी के ट्वीट आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सनसनी फ़ैल गयी है. ये तो सबको पता है कि पीएम मोदी ने भारत में सोशल मीडिया पर खूब बढ़ावा दिया है.यहां तक कि सेल्फी खींचने का भी जो ट्रेंड है उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया.

लोग कयास लगा रहे हैं कि पीएम मोदी कुछ इनोवेटिव आइडिया लेकर आएंगे इसकी वजह से ही वह ऐसा कर रहे हैं. लोग ऐसा भी मान रहे हैं कि भारत में कोई नया प्लेटफार्म लाया जाए.

टि्वटर हैंडल पर लोग पोस्ट कर उनसे सोशल मीडिया छोड़ने के लिए मना कर रहे हैं. टि्वटर पर प्रधानमंत्री मोदी के 5 करोड़ 33 लाख और फेसबुक पर 4 करोड़ 45 लाख फॉलोओर्स हैं. इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3 करोड़ 52 लाख है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *