स्टेशनों पर मिलने वाली फ्री वाई-फाई सेवा गूगल करेगी बंद, अब क्या होगा?

भारतीय रेलवे स्टेशनों पर 2016 से मिलने वाली फ्री वाई-फाई सेवा गूगल ने मई 2020 के बाद बंद करने की बात कही है, इसके पीछे गूगल ने माना है कि 4Gके आने के बाद से लगातार इस फ्री वाई-फाई सेवा में गिरावट देखने को मिल रही थी इसलिए इसके डिमांड में भी कमी दिख रही थी. गूगल कंपनी ने 2016 से दुनिया के कई देशों में 5 हज़ार से ज्यादा शहरों में अपनी फ्री वाई-फाई सेवा शुरू किया था मगर भारत में मई 2020 के बाद अपनी यह सेवा बंद करने का निर्णय किया है इस सर्विस को बंद करते हुए कंपनी ने साफ किया है कि कंपनी को लगातार कारोबार में समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसकी वजह से कंपनी अपनी यह सेवा मई के बाद बंद कर देगी.

भारतीय कंपनी रेलटेल का दावा है कि गूगल कि ओर से इस सर्विस को बंद कर देने के बाद भी यह सेवा रेलटेल की ओर से जारी रहेगी. दरअसल रेलटेल और गूगल कंपनी के पाटनरशिप में यह फ्री वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराई जाती थी गूगल के इस सेवा से हट जाने के बाद रेलटेल इस सेवा को जारी रखेगी. जो उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो स्टेशनों पर मुफ्त में वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *