CAA के स्टूडेंट पर गोली चलाने से पहले युवक ने किया था फेसबुक लाइव।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पुरे देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं. इसी बीच दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे पर एक युवक ने खुलयाम गोली चला दिया, और गोली चलाने के दौरान उसने यह भी कहा की ये लो आजादी। इस फायरिंग के दौरान एक शख्स को गोली भी लग गया. गोली लगने वाले का नाम शादाब बताया जा रहा हैं. शादाब को होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आरोपी का नाम गोपाल बताया जा रहा है, आरोपी ने गोली चलाने से पहले फेसबुक लाइव किया था, लाइव वीडियो में वह प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स के पास खड़ा है.

Remake of Christchurch shooting this time actor was not Brenton but Gopal before shooting at #Jamia he was live on FB pic.twitter.com/QjANICFbvy
Dilsedesh (@Dilsedesh) January 30, 2020

वहीं बता दें कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र राजघाट पर पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे. तभी एक युवक आया और उसने ये लो आज़ादी और दिल्ली पुलिस ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए गोली चलाई. बता दें कि दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में उतरे राज्यों के हजारों लोगों और छात्र संगठनों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया. इनमें से बहुत से लोग ऐसे थे जो दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में चल रहे सीएए विरोधी धरने का भी हिस्सा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *