11 फरवरी को पटना में अपने Future Plans का खुलासा करेंगे PK

राजनीति रणनीतिकार प्रशांत किशोर पार्टी से बेदखल करने के बाद एक बड़ा एलान किया है। पार्टी से निष्कासित करने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि अब PK किस पार्टी का दामन थामेंगे।

इन सभी अटकलों के बीच, प्रशांत किशोर ने मीडिया से कहा कि, मैं 11 फरवरी को पटना (बिहार) में भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में औपचारिक रूप से बात करूंगा। तब तक मैं किसी से बात नहीं कर रहा हूं। वहीं, प्रशांत किशोर को जेडीयू से निकालने जाने के बाद इस बार सियासत भी खूब हो रही है।

ANI (@ANI) January 30, 2020

बता दें कि, कल प्रशांत किशोर को पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयानबाजी करने की वजह से जदयू ने कार्रवाई करते हुए पार्टी से बर्खास्त कर पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से भी मुक्त कर दिया है। प्रशांत किशोर के अलावा पार्टी ने पवन वर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *