आपने तोते को तो गाना गाते देखा होगा, क्या आपने कभी कुत्ता को गाना गाते सुना हैं. जी हां आज ऐसी ही एक वीडियो सामने आयी है जिसमे एक कुत्ता इंसान का नक़ल करते हुए हारमोनियम की धुन पर गाना गा रहा हैं. वहीं इस वीडियो में गाना गाने वालो का या यह वीडियो डालने वालो का कोई भी जानकारी अभी सामने नहीं आया हैं.
देखें पूरा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक काले जैकेट में बैठा आदमी हारमोनियम पर बॉलीवुड सॉन्ग तेरे बिन गाता हुआ दिख रहा है. वहीं, उसके साथ दरवाजे पर खड़ा भूरे और सफेद रंग का कुत्ता उस आदमी के साथ गाने पर जुगलबंदी कर रहा है. बीच-बीच में यह कुत्ता अपनी अगली टांगे उठा रहा है. ऐसा लग रहा है कि वह गाने और संगीत का पूरा आनंद उठा रहा हो.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना तेजी से वायरल हो रहा है कि इस वीडियो का अभी तक 54 हजार बार लोग शेयर कर चुके हैं. इसके अलावा इसपर 23 हजार लाइक्स आए हैं. करीब 127 कमेंट्स हैं.