#Lagdi Lahore Diफ़िल्म ‘स्ट्रीट डांसर3D’ का सॉन्ग ‘Lagdi Lahore Di’ हुआ रिलीज़

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फ़िल्म स्ट्रीट डांसर3D का एक और नया सॉन्ग लगदी लाहौर दी रिलीज़ किया गया है. यह सॉन्ग गुरु रंधावा के दो साल पुराने सॉन्ग लगदी लाहौर दिया का रिमिक वर्जन है. इस सॉन्ग के रिमिक वर्जन को भी गुरु रंधावा ने अपनी आवाज़ दी है. आपको बता दे कि गुरु रंधावा के इस सांग का पंजाबी वर्जन काफ़ी ज्यादा फेमस हुआ था. फैंस को यह सॉन्ग बहुत ज्यादा पसंद आया था. अब देखना ये होगा कि फैंस को इस सॉन्ग का नया वर्जन कितना पसंद आयेगा.

रिमिक वर्जन में क्या है नया

स्ट्रीट डांसर3D के इस नए सॉन्ग लगदी लाहौर दी में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और नोरा फ़तेही के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेंगी, और इतना ही नहीं इस सॉन्ग में वरुण, श्रद्धा और नोरा के किलर डांस मूव्स भी देखने को मिलेंगे. आपको बता दे कि इस रिमिक वर्जन में फीमेल आवाज़ तुलसी कुमार ने दी है. आपको बता कि स्ट्रीट डांसर3D एक डांस बेस्ड फ़िल्म है. इस फ़िल्म का निर्देशन रेमो डिसूज़ा ने किया है. आपको बता दे कि स्ट्रीट डांसर3D 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जायेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *