बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर है बॉलीवुड में वैसे तो सभी स्टार्स अपनी फ़िल्मों को लेकर चर्चा में रहते है. लेकिन सारा और कार्तिक इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रहे है. लेकिन इनके सुर्खियां बटोरने का कारण इनके बीच आई दूरियाँ है. आपको बता दे कि सारा और कार्तिक के बीच काफ़ी ज्यादा नजदीकियाँ बढ़ने लगी थी. लेकिन बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी. कि कार्तिक और सारा का ब्रेकअप हो गया है उनके बीच काफ़ी ज्यादा दूरियाँ आ गई है.
एक बार फिर साथ दिखें कार्तिक और सारा
सारा कार्तिक के ब्रेकअप की ख़बरों के बाद इन दोनों की कुछ पिक्चरस सामने आई है. जिसमें दोनों को एक साथ देखा जा सकता है. इस जोड़ी के ब्रेकअप की ख़बर से इनके फैंस भी काफ़ी ज्यादा निराश थे लेकिन इन दोनों को साथ में देख कर ये बात तो साफ़ हो गई है. कि सारा और कार्तिक के ब्रेकअप की ख़बर महज एक अफ़वाह है.
आपको बता दे की सारा और कार्तिक एक साथ फ़िल्म लव आजकल 2 में काम करने वाले है, और इस फ़िल्म की डबिंग के लिए ये दोनों साथ में डबिंग स्टूडियो पहुँचे थे. स्टूडियो से कार्तिक और सारा सतह बाहर आये थे और दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज़ भी दिये थे. इतना ही नहीं कार्तिक ने सारा को उनकी गाड़ी में बैठाया और खुद अपनी बाइक से रवाना हो गए.