पुरे देश में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर वरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. ऐसे में विपक्ष भी सरकार पर हावी होने की कोशिश कर रहा है. जगह जगह विपक्ष इस कानून को वापस लेने की मांग करने को लेकर धरने पर बैठा हुआ है.
Prime Minister Narendra Modi launches twitter campaign in support of #CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/s0fyZc27gl
ANI (@ANI) December 30, 2019
इसी बीच देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पीएम मोदी ने #IndiaSupportsCAAनाम का ट्विटर कम्पैंग चलाया है. पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सीएए का समर्थन भारत करता है, क्योंकि सीएए सताए गए शरणार्थियों को नागरिकता देने के बारे में है. यह किसी की नागरिकता लेने के बारे में नहीं है. नमो ऐप पर सीएए से जुड़े कई दस्तावेज, वीडियो और कंटेंट हैं. आप इसके समर्थन में अभियान चलाएं
गौरतलब है कि विरोध प्रदर्शन के साथ साथ कई जगहों पर CAA को लोग समर्थन भी दे रहे हैं.