चिदंबरम, कार्ति की अग्रिम जमानत के खिलाफ ईडी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

एयरसेल-मैक्सिस केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने 5 सितंबर को पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम को राहत देते हुए अग्रिम जमानत दी थी.

ANI (@ANI) October 10, 2019

बता दें कि इससे पहले 3 अक्टूबर को दिल्ली की एक अदालत ने पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत को 17 अक्टूबर तक बढ़ा दिया. दरअसल सीबीआई ने चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *