एक्टर जॉन अब्राहम एक बार फिर लोगो के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने को तैयार है. वह 2018 में आई एक्शन ड्रामा फ़िल्म सत्यमेव जयते के दूसरे भाग में नज़र आयेंगे. इस फ़िल्म को डायरेक्ट मिलाप जावेरी करेंगे. यह फ़िल्म अगले साल 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी. यही नहीं सत्यमेव जयते 2 से दिव्या ख़ोसला भी एक्टिंग में वापसी करेंगी.
जॉन ने मंगलवार को अपनी फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 का पहला पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया. फ़िल्म के पहले पोस्टर में जॉन अब्राहम की बेहतरीन बॉडी और उनके सीने पर तिरंगा बना नज़र आ रहा है. पोस्टर में लिखा हुआ है तन, मन, धनसेबढ़कर जन,गण,मन
पहली फ़िल्म के मुक़ाबले सत्यमेव जयते 2 में और भी ज्यादा एक्शन, इमोशन, पावर देखने को मिलेगा. आपको बता दे कि यह फ़िल्म विक्की कौशल की फ़िल्म सरदार उधम सिंह टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म रैम्बो और फरहान अख्तर की फ़िल्म तूफ़ानसे क्लेश करेंगी.