#MaleehaLodhi: मिशन कश्मीर फेल या डेढ़ फुट का रेड कार्पेट… कहीं इसलिए तो नहीं छिनी मलीहा लोधी की कुर्सी ?

जम्मु-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को हर तरफ से मुंह की खानी पड़ी है. संयुक्त राष्ट्र में भी पीएम मोदी ने पाकिस्तान को आईना दिखाने में कोई कस्र नहीं छोड़ी. इन सबकुछ के बाद पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान बैकफुट पर आ गए हैं. इमरान ने अब एक्शन लेते हुए UNGA से लौटने के तुरंत बाद संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोधी को UNGA खत्म होते ही हटा दिया है.

बता दें कि मलीहा लोधी के होते हुए पाकिस्तान को UN के मंच पर काफी कुछ झेलना पड़ा, जिसकी वजह से ये एक्शन हुआ है. जानिए बीते दिनों मलीहा लोधी की अगुवाई में हुए कारनामों को जिससे उनको हटना पड़ा–

मिशन कश्मीर फेल

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने जम्मू-कश्मीर के मसले को अपनी कूटनीति से जीत लिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लगातार दुनियाभर के नेताओं से मुलाकात की और यही कारण रहा कि दुनिया के कई बड़े देश कश्मीर के मसले पर भारत के साथ रहे. इसी मुद्दे पर पाकिस्तान पीछे रहा, इमरान खान का भड़काऊ भाषण भी किसी काम नहीं आया और कूटनीतिक तौर पर भी पाकिस्तान पिछड़ गया.

डेढ़ फुट का रेड कार्पेट

जब इसरान अमेरीका पहुंचे थे तो उनके स्वागत की जिम्मेदारी मलीहा लोधी पर थी. अमेरिका में इमरान का स्वागत तो हुआ लेकिन डेढ़ फुट के कार्पेट पर.. इस तस्वीर को पाकिस्तानियों ने ही सोशल मीडिया पर वायरल किया और इमरान खान को खरी खोटी सुनाई. वहीं पीएम मोदी जब अमेरिका पहुंचे तो उनका स्वागत बड़े ही भव्य तरीके से हुआ, रेड कार्पेट-अमेरिकन डिप्लोमेट उनके स्वागत में जुटे हुए थे.

कश्मीर के नाम पर फिलीस्तीन की तस्वीर

बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के मसले पर जब पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में माहौल बना रहा था, तब मलीहा लोधी ही अगुवाई कर रही थी. लेकिन संयुक्त राष्ट्र में मलीहा लोधी ने एक फिलीस्तीन लड़की की तस्वीर दिखाकर जम्मू-कश्मीर में पैलेट गन का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया. जब भारत ने जवाब दिया तो पाकिस्तान की पोल दुनिया के सामने खुली और फिलीस्तीन की लड़की का सच सामने आया.

प्रधानमंत्री को बताया विदेश मंत्री

इमरान खान ने अपनी अमेरिकी यात्रा पर कई बड़े नेताओं से मुलाकात की,इसी बीच वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से भी मिले.. लेकिन मलीहा लोधी नें अपने ट्वीट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन विदेश मंत्री लिख दिया जिसको बाद में उन्होने सुधार लिया.

कौन बना पाकिस्तानी प्रतिनिधि?

मलीहा लोधी के हटने के बाद अब मुनीर अकरम UN में प्रतिनिधि बनाया गया है. लेकिन मुनीर अकरम को प्रतिनिदी बनाने के बाद मामला गरम है. मुनीर अकरम पर कई आरोप है. मुनीर पर अमेरिका में अपनी गर्लफैंड को पीटने का आरोप लगा था जिसके बाद अमेरिका ने पाकिस्तान परउन्हें पद से हटाने का दबाव बनाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *