कसौटी ज़िन्दगी कीशो में अनुराग और प्रेरणा की ज़िंदगी में एक बार फ़िर तहलका मचाने कमोलिका की एंट्री होने वाली है. लेकिन इस बार हिना खान की जग़ह कमोलिका के क़िरदार में आमना शरीफ़ होंगी. इस शो का कमोलिका को लेकर नया वीडियो टीज़र भी सामने आ चूका है.
प्रोमो वीडियो में आप देख सकते है कि प्रेरणा माँ दुर्गा से बात करती नज़र आती है और प्रेरणा अपना दर्द माँ दुर्गा से बाँटती है. उसकी सारी बाते अनुराग सुन लेता है.अनुराग प्रेरणा को कहता है कि हमे कोई अलग नहीं कर सकता है. इसके बाद प्रोमो में कमोलिका की एंट्री होती है. इस बार कमोलिका और भी ज्यादा ख़तरनाक दिखाई देगी.
आमना शरीफ 6 साल बाद टीवी पर वापसी कर रही है. वो भी एक विलेन के तौर पर, आमना के फैंस उन्हें कमोलिका के रूप में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड है. आपको बता दे कि कमोलिका जैसे आइकोनिक विलेन के किरदार को निभाने के लिए पहले गौहर खान और करिश्मा तन्ना का नाम सामने आ रहा था. लेकिन अब आमना शरीफ इस रोल को निभाएंगी.