महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र विधनासभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी-शिवसेना साथ आ चुकी हैं. हालांकि सीट शेयरिंग को लेकर अभी कुछ नहीं कहा गया है. बीजेपी, शिवसेना, आरपीआई, आरएसपी और अन्य मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सीट विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और शिवसेना ने सीटों के बंटवारे को लेकर समझौते का औपचारिक ऐलान नहीं किया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवसेना को बीजेपी ने 124 सीटों पर मना लिया है.ऐसे में शिवसेना अगर 124 सीटों पर विधानसभा में उतरती है तो भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों में से 146 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, बाकी सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) जैसे गठबंधन के छोटे दल चुनाव लड़ सकते हैं.
बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के पास 122 सीटें हैं, वहीं शिवसेना के पास 63 सीटें हैं. अब महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.