फ़िल्म हाउसफुल – 4 के धमाकेदार ट्रेलर के बाद फ़िल्म पहला सांग एक चुम्मा रिलीज़ हुआ है.एक चुम्मा सांग में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, कृति सेनोनऔर कृति खरबंदा नज़र आएंगे. इस फ़िल्म का ट्रेलर देखने से ही पता चल गया था कि यह एक कॉमेडी फ़िल्म है. फ़िल्म के पहले गाने एक चुम्मा में भी कॉमेडी दिखाने की कोशिश की गई है. इस गाने में फ़िल्म की पूरी स्टार कास्ट नज़र आ रही है.
फिल्म की पूरी स्टारकास्ट कॉमेडी स्टाइल में नजर आ रही है. हाउसफुल 4 एक मल्टी-पीरियडड्रामा फिल्म है. इस फ़िल्म में फिल्म की स्टारकास्ट को उनके वर्तमान जीवन में देखेंगे, जो उनके 600 साल पहले के जीवन का पुनर्जन्म होगा. इस फ़िल्म में कॉमेडी का छौका लगने की भरपूर कोशिश की गई है. हाउसफुल – 4 के पहले सॉन्ग एक चुम्मा को सोहेल सेन, अल्तमश फरीदी और ज्योतिका टंगरी ने गाया है. इसका म्यूजिक सोहेल सेन ने दिया है. एक चुम्मा सांग के बोल समीर अंजान ने लिखे है.