एनसीपी को बड़ा झटका,पार्टी उम्मीदवार नमिता मुंदडा बीजेपी में शामिल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एनसीपी को बड़ा झटका लगा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता नमिता मुंदडा पंकजा मुंडे की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं.

शरद पवार ने ने नमिता की उम्मीदवारी की घोषणा की थी.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कई एनसीपी के नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं. नेताओं की इस भगदड़ का कोई कारण सामने नहीं आ रहा है लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले चुनाव में हार के डर से नेता बीजेपी के साथ जाने का फैसला कर रहे हैं.

इससे पहले एनसीपी के बड़े नेता मधुकर पिचड़ अपने बेटे वैभव पिचड़ के साथ बीजेपी का दामन थाम चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *